Surya Arghya Effect On Health

स्वास्थ्य

Surya Arghya Effect: सूर्य को अर्घ्य देने से सेहत को होते हैं 7 फायदे, जानें एक क्लिक पर


Pravin Pandey

2 February 2025

Patrika Logo
7 health benefits

हिंदू धर्म और ज्योतिष में सूर्य के महत्व को तो बताया ही गया है, विज्ञान भी पृथ्वी पर जीवन के लिए सूर्य के महत्व को स्वीकार करता है।

Patrika Logo
immunity

लेकिन आपको शायद ये पता नहीं होगा कि सूर्य को अर्घ्य से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आइये जानते हैं 7 फायदे …

Patrika Logo
eye benifit from surya arghya

आंखों को लाभः सूर्य को अर्घ्य देते समय उसकी किरणें परावर्तित होकर आंखों पर सकारात्मक असर डालती हैं। इसके अभ्यास से रंगों का असंतुलन दूर होता है और आंख की ज्योति बढ़ती, नेत्र दोष दूर होता है।

विटामिन डी मिलती हैः सूर्य की किरणें विटामिन डी का प्रमुख स्रोत हैं, सुबह उठकर सूर्य को अर्घ्य देने की प्रक्रिया से विटामिन डी मिलती है। इससे हड्डियां, शरीर और मन स्वस्थ होता है।

बढ़ती है इम्युनिटीः सुबह की सूर्य की किरणों के प्रभाव से शरीर के बैक्टीरिया, जीवाणु, विषाणु नष्ट या निष्प्रभावी हो जाते हैं। इम्युनिटी बढ़ती है और यह संक्रमणों से सुरक्षा देता है।

मन एकाग्रचित्त होता है: सूर्य को जल देते समय जल की धारा पर ध्यान केंद्रित करने से मन एकाग्र और शांत बनता है। सोचने-समझने की क्षमता भी विकसित होती है।

लाइफ में आती है पॉजीटिविटीः सूर्य को जल देते समय हमारी छाती सूर्य के सामने होती है जिसमें प्रकाश सोखने की क्षमता अधिक होती है।

यह प्रकाश हमारे हृदय तक पहुंचता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इससे मन के दूषित विचार दूर होते हैं, चित्त शांत और प्रसन्न रहता है। इच्छाशक्ति मजबूत होने से अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

हृदय रोग में राहतः नित्य सूर्य देव को जल चढ़ाने से हृदय रोग की आशंका का हो जाती है।

चर्म रोग में राहतः जब हम सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं तो शरीर के असंख्य रोम छिद्र सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करते हैं। यह प्रकाश हमें चर्म रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।