फैशन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी ने 'सुहागन' जोड़े में खर्च किए हजारों इस करवाचौथ ,आप भी कर सकती हैं ऐसा शानदार लुक


MEGHA ROY

17 October 2024

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल के साथ खूबसूरत और रोमांटिक लम्हे बिता रही हैं।

जहां भी ये दोनों नजर आते हैं, उनके बीच का प्यार और रोमांस साफ झलकता है।

सोनाक्षी और जहीर की बॉडी लैंग्वेज और उनके पहनावे दोनों ही उनकी गहरी मोहब्बत की कहानी बयां करते हैं।

हाल ही में, सोनाक्षी और जहीर को लाल रंग के पारंपरिक परिधान में ट्विनिंग करते देखा गया, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस ने लाल शरारा पैंट के साथ एक खूबसूरत अंगरखा और कढ़ाई वाला ऑर्गेजा दुपट्टा पहना है, जिसकी कीमत लगभग 59,850 रुपये है।

अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनाक्षी ने गोलेचा ज्वेल्स की जड़ाऊ चांदबाली और एक रूबी रिंग पहनी है।

इस लुक में वह बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह सजी-धजी लग रही हैं , और उन्होंने मांग में सिंदूर लगाकर अपने सुहागन लुक को और भी निखार दिया है।

जहीर ने भी उनके साथ सुर्ख लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहन रखा है, साथ में बांधनी प्रिंट की लाल जैकेट पहने हुए है।

अगर आपको सोनाक्षी और जहीर का यह सुहागन लुक भा गया है, तो आप भी करवाचौथ के लिए इससे प्रेरणा ले सकती हैं।