बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का इकलौता बेटा है निशांत कुमार।
वे राजनीति और मीडिया से दूर ही रहते हैं फिर लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आइए, जानते हैं कि निशांत कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं।
निशांत कुमार की पढ़ाई अलग-अलग स्कूलों से हुई है।
उन्होंने सेंट कैरेस स्कूल, मसूरी के मानव भारती स्कूल और केंद्रीय विद्यालय से स्कूली पढ़ाई की है।
स्कूली पढ़ाई के बाद निशांत कुमार ने झारखंड के रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा से ग्रेजुएशन किया है। यहां उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
सियासी गलियारे में चर्चा है कि वे होली के बाद सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रख सकते हैं।