शिक्षा

कितने पढ़े-लिखे थे रतन टाटा?


Shambhavi Shivani

10 October 2024

भारत के मशहूर उद्योगपति रतन नवल टाटा का निधन हो गया है।

उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था।

रतन टाटा का जन्म जन्म 28 दिसंबर 1937 में मुंबई (तब बॉम्बे) में हुआ था।

उन्होंने कक्षा 8वीं तक अपनी प्राथमिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हासिल की थी। इसके बाद की स्कूली शिक्षा उन्होंने मुंबई में कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और शिमला में बिशप कॉटन स्कूल से हासिल की थी।

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) चले गए। रतन टाटा ने अमेरिका में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, जहां उन्होंने बैचलर ऑफ आर्किटेक्च (B.Arch) में डिग्री हासिल की।

इसके बाद वह एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए। साल 1975 में यहां जाकर उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (Harvard Business School) से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया।

रतन टाटा ने 1960 के दशक की शुरुआत में टाटा ग्रुप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने शुरुआत में टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर चूना पत्थर निकालने और ब्लास्ट फर्नेस को संभालने का काम किया।