शिक्षा

क्या आप जानते हैं BHU के बारे में ये रोचक बातें


Shambhavi Shivani

8 October 2024

BHU दुनियाभर में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर है। वर्तमान समय में यह एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय कहलाता है। यहां का कैंपस ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी बड़ा है।

बीएचयू की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय ने साल 1916 में की थी। यह भारत का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय है।

वर्ष 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। ऐसा कहते हैं कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कई शिक्षाविद, वैज्ञानिक और समाजसेवियों ने सहयोग किया था।

बीएचयू के मुख्य परिसर की जमीन काशी नरेश ने दान की थी। काशी नरेश ने मदन मोहन को इस विश्वविद्यालय की स्थापना के समय कहा था कि वह एक दिन में पैदल चलकर जितनी जमीन नाप लेंगे, उतनी जमीन विश्वविद्यालय के नाम कर दी जाएगी।

मदन मोहन मालवीय चलते गए और BHU बनता गया। मदन मोहन मालवीय दिन भर पैदल चले और करीब 11 गांव, 70000 पेड़, 1000 पक्के हुए, 20 कच्चे कुएं, 860 कच्चे घर और 40 पक्के मकान के साथ पूरी जमीन विश्वविद्यालय को मिली।

यही नहीं बनारस के राजा ने बीएचयू के निर्माण के लिए एक मंदिर और धर्मशाला को भी दान किया था।