क्रिकेट

27 साल के हुए ऋषभ पंत, उनके 5 रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल


Siddharth Rai

4 October 2024

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज 27वां जन्मदिन है।

पंत ने 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था और इसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

पिछले सात सालों में पंत ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनका टूटना मुश्किल है।

पंत के नाम मात्र 28 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। यह उन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में बनाया था।

पंत ने दिसम्बर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड बनाया था।

उस मैच में पंत ने 11 शिकार किए थे। इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी जैसे दिग्गज भी उनसे पीछे हैं।

पंत टेस्ट मैचों में सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने यह कारनामा मात्र 26 टेस्ट में किया है।

पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत ने जुलाई 2022 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में 89 गेंदों पर शतक जड़ा था।

पंत इंग्लैंड में टेस्ट और वनडे में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

वहीं पंत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं।