बॉलीवुड

बॉलीवुड स्टार काजोल और अजय देवगन की बेटी हैं नीसा देवगन।


Jaiprakash Gupta

16 October 2024

21 साल की नीसा देवगन को भी दूसरे स्टार किड्स की तरह पार्टी करना पसंद हैं। उन्हें कई पार्टीज में देखा भी गया।

मगर इन दिनों वो कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। हाल ही में उनकी फैमिली द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के पंडाल में भी उन्हें नहीं देखा गया।

उनके इंस्टाग्राम पर भी कई एक्टिविटी नहीं देखी गई है। इसलिए फैंस ये पूछ रहे हैं कि नीसा देवगन कहां हैं? क्यों वो अपने फैमिली फंक्शन में भी दिखाई नहीं दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीसा ग्रेजुएशन करने के लिए स्विट्जरलैंड में हैं। शायद इसलिए वो अपनी फैमिली के साथ नहीं दिखतीं।

मगर सोचने वाली बात ये है कि नीसा सोशल मीडिया से भी गायब हैं, आखिर वजह क्या है ये कोई नहीं जानता।