धर्म/ज्योतिष

राहु बिगड़ा हुआ है तो इस नवरात्रि कर लें ये काम, देने लगेगा अच्छा फल, हर टेंशन हो जाएगी दूर


Pravin Pandey

4 October 2024

नवग्रहों का जीवन पर बड़ा असर पड़ता है, इनका शुभ प्रभाव आपकी जिंदगी को खूबसूरत तो अशुभ प्रभाव जहन्नुम बना सकता है। इसमें भी शनि, राहु सबसे शक्तिशाली और व्यक्ति को राजा से रंक बनाने वाले हैं।

लेकिन आपका राहु बिगड़ा हुआ है तो इस नवरात्रि ये काम कर लें, शुभ फल देने लगेगा राहु, हर टेंशन हो जाएगी दूर …

नवरात्रि में मां दुर्गा के सिंहवासिनी स्वरूप की पूजा करें। इसके लिए मां दुर्गा के सामने गोद में पानी वाला नारियल लेकर बैठें और ॐ दुं दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करें।

फिर राहु के मन्त्र "ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः" का जाप करें।

नारियल को ले जाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ये काम नवरात्रि के किसी भी दिन कर सकते हैं।

ग्रह शांति के लिए आजमा सकते हैं ये भी उपायः ग्रहों की पूजा, उनके शुभ प्रभाव को बढ़ाने का ही काम करती है। यदि राहु जैसे ग्रह आपको परेशान कर रहे हैं तो शारदीय नवरात्रि के अलावा भी मां दुर्गा की पूजा में मन लगाना चाहिए।

इसके लिए आप दुर्गा सप्तशती पाठ, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र पाठ या चंडी पाठ आदि कर सकते हैं। जिस व्यक्ति से मां दुर्गा प्रसन्न रहती हैं, कोई भी ग्रह उनको परेशान नहीं कर सकता है। इसलिए व्यक्ति को दुर्गाजी की पूजा श्रद्धा से करना चाहिए।

अधिक समय नहीं है तो एक निश्चित संख्या में नियम से मां दुर्गा के मंत्र या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः अथवा ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः का जाप करना चाहिए।

इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जिस पर मां दुर्गा प्रसन्न रहें, कोई भी ग्रह कुछ नहीं बिगाड़ सकता, चाहे वह राहु ही क्यों न हो। राहु भी अच्छे फल देता है।