अजमेर

राजस्थान में है देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज 'देवमाली', जानें गांव की खासियत


Supriya Rani

राजस्थान के अजमेर में स्थित ब्यावर का देवमाली गांव सुर्खियों में है। केंद्र सरकारी इसी साल 27 नवंबर को दिल्ली में अवॉर्ड देकर इसे सम्मानित करेगी।

दरअसल, राजस्थान के देवमाली गांव को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया गया है। इसकी घोषणा गुरुवार शाम को की गई।

ब्यावर में स्थित देवमाली गांव में एक भी पक्के मकान नहीं है। हालांकि, घर-घर में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं है।

ये लोग पीली मिट्टी व पत्थर आदि परंपरागत चीजों से ही घर बनाते हैं और छत के लिए केलू का उपयोग करते आ रहे हैं।

इस गांव में कोई मांस-मछली नहीं खाता, न ही शराब पीता है।

यहां नीम की लकड़ी जलाना और केरोसिन के उपयोग पर पाबंदी है। इस गांव में भगवान देवनारायण का प्रसिद्ध मंदिर है जहां हर साल लाखों लोग दर्शन करने आते हैं।

एसडीएम भरतराज गुर्जर ने बताया कि इस गांव पर बनी रूरल टूरिज्म की डॉक्युमेंट्री को मंत्रालय को भेजा गया था। उसी आधार पर इसका सिलेक्शन बेस्ट टूरिस्ट विलेज के रूप में हुआ है।

ये गांव मसूदा उपखंड में अरावली की पहाड़ियों के बीच में बसा है जिस वजह से देखने में बेहद सुंदर लगता है।

ये गांव करीब 3 हजार बीघा क्षेत्र में बसा है… यह जमीन भगवान देवनारायण के नाम है। यहीं वजह है कि यहां लोगों के नाम के पट्टे तक नहीं है।