bell-icon-header
वाराणसी

वाराणसी लोकसभा सीट से 73 सालों में पहली बार कांग्रेस को मिले 4.60 लाख वोट

Varanasi Lok Sabha Result 2024: वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारी वोटों से जीत मिली हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 1.5 लाख के मार्जिन से हराया।

वाराणसीJun 06, 2024 / 11:35 am

Sanjana Singh

Varanasi Lok Sabha Result 2024

Varanasi Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने काशी की सियासी जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत की है। 73 साल के इतिहास में लगातार तीसरी हार के बाद भी कांग्रेस के पाले में सबसे ज्यादा वोट आए हैं। कांग्रेस को बनारस में हर वर्ग का वोट मिला। वहीं, भाजपा के परंपरागत वोट में सेंध लगाने में भी कांग्रेस कामयाब रही। कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को 4,60,457 मत मिले और वोटों का प्रतिशत 40.74 रहा ये कांग्रेस का अब तक का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है। इससे पहले 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 2,06,904 वोट मिले थे।

2014 के लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर थे अजय राय 

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 75614 वोट मिले थे। उनके मतों का प्रतिशत 7.34 फीसदी था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय राय को 1,52,548 मत मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे। उनको महज 14.38 फीसदी ही मत मिले थे। 2009 में कांग्रेस के डॉ. राजेश मिश्रा को 66,386 वोट मिले थे। 
यह भी पढ़ें

यूपी में फेल हुई बुलडोजर पॉलिसी, माफियाओं पर कार्रवाई भी नहीं आई काम

सपा- कांग्रेस साथ आने से बढ़े वोटिंग प्रतिशत

इस बार के चुनाव में सपा और कांग्रेस के साथ आने के कारण मतों के प्रतिशत और मतदाताओं का रुझान भी बढ़ा। बनारस में 1952 से 1966 तक कांग्रेस के सांसद रघुनाथ सिंह ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1971 में पं. कमलापति त्रिपाठी, 1984 में श्यामलाल यादव और आखिरी बार 2004 में कांग्रेस की ओर से डॉ. राजेश मिश्र सांसद चुने गए। 1984 में श्यामलाल यादव ने 1,53,076 मतों से जीत दर्ज की थी। 1989 में श्यामलाल यादव को 96,593 वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे। उनको महज 22.44 फीसदी मत मिले थे।

Hindi News / Varanasi / वाराणसी लोकसभा सीट से 73 सालों में पहली बार कांग्रेस को मिले 4.60 लाख वोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.