bell-icon-header
वाराणसी

पूर्वांचल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, होगी घनघोर बारिश? बढ़ेगा ठंड का कहर

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार की शाम पूर्वांचल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं वाराणसी मंडल में येलो अलर्ट है।

वाराणसीDec 24, 2023 / 06:45 pm

SAIYED FAIZ

पूर्वांचल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, होगी घनघोर बारिश?

वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के तीन जिलों में IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वाराणसी मंडल में येलो अलर्ट का फोरकास्ट है। ऐसे में पूरे पूर्वांचल में ठंड का कहर बढ़ने का पूर्वानुमान है। IMD ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें आजमगढ़, मऊ और बलिया डिस्ट्रिक्ट है। वहीं वाराणसी मंडल के जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड का कहर बढ़ेगा। वहीं बारिश का फोरकास्ट नहीं है।
Orange और Yellow अलर्ट बढ़ाएगा ठंड

क्रिसमस के त्यौहार के पहले IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा देगा। आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे रात का तापमान लुढ़कने का आसार है और ठंड के बढ़ने का पूर्वानुमान है। वहीं वाराणसी मण्डल के जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही में येलो अलर्ट जारी किया है। Dense फॉग का यह अलर्ट रात के मौसम में परिवर्तन लाएगा। आईएमडी ने हाइवे पर चलने वालों को विजबिल्टी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश का किसी भी प्रकार का पूर्वानुमान नहीं है।
वाराणसी मंडल में अभी का तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग की आंचलिक वेबसाइट के अनुसार वाराणसी में शाम 6 बजे 20 डिग्री तापमान था पर 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं मौसम में सर्दी का एहसास करवा रहीं थीं। जौनपुर में 20 डिग्री तापमान के साथ हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। गाजीपुर में 22 डिग्री तापमान और हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। वहीं चंदौली में 21 डिग्री तापमान और हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिससे देर रात तापामन के गिरने के आसार हैं।

Hindi News / Varanasi / पूर्वांचल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, होगी घनघोर बारिश? बढ़ेगा ठंड का कहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.