bell-icon-header
वाराणसी

काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 16 मेधावियों को पहनाया मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। इस दौरान महापौर अशोक तिवारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति और राज्यपाल का काफिला एयरपोर्ट से सीधा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के लिए रवाना हो गया। यहां पहुंचने पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया।

वाराणसीDec 11, 2023 / 12:55 pm

SAIYED FAIZ

काशी के विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 16 मेधावियों को पहनाया मेडल

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति इस समय महात्मागांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं, जहां कुछ उन्होंने 16 मेधावियों को मेडल पहनाया। इसके बाद वो बापू भवन भी जाएंगी और वहां महात्मा गांधी से सम्बंधित संजोई गई यादों का अवलोकन करेंगी। इसके बाद सर्किट हॉउस जाएंगी और कुछ देर विश्राम के बाद राष्ट्रपति वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी स्टेट विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं।
राज्यपाल ने की अगवानी

इसके पहले तय समय पर वाराणसी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंची राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस दौरान महापौर अशोक तिवारी भी मौजूद रहे। यहां से उनका काफिला सीधे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय पहुंचा। उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने कुलगीत गाया। इस समय दीक्षांत समारोह अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। 65 मेधावियों को आज गोल्ड मेडल मिलना है जिसमें 14 छात्र और 51 छात्राएं हैं।
16 मेधावियों को राष्ट्रपति ने पहनाया मेडल
कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने बताया राष्ट्रपति कुल 16 मेधावियों को मेडल पहनाया । इसके साथ ही विद्यापीठ के नाम एक अनोखा रिकार्ड भी जुड़ गया और यह प्रदेश में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी होगी जिसमें राष्ट्रपति मेधावियों को दीक्षांत समारोह में मेडल पहनाया।

Hindi News / Varanasi / काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 16 मेधावियों को पहनाया मेडल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.