bell-icon-header
वाराणसी

79 साल बाद मौनी अमावस्या के दिन बन रहे ये पांच योग, मिलेगा मनचाहा फल

Mauni Amavasya 2024: 9 फरवरी, दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या पड़ रही है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, वियानक, अमृत, हंस और मालव्य योग के मिलन से महासंयोग बन रहा है। इस वजह से मौनी अमावस्या का दिन और भी विशेष हो गया है।

वाराणसीFeb 04, 2024 / 02:41 pm

Anand Shukla

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। यह हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष के चतुदर्शी के अगले दिन आता है। इस दिन स्नान-ध्यान, पूजा-जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। इससे विशेष लाभ मिलता है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को पड़ रही है। मौनी अमावस्या पर बना यह महासंयोग पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप खत्म होते हैं और पुण्य मिलता है।
काशी के पंचांगकारों के अनुसार मौनी अमावस्या, 9 फरवरी को एक साथ पांच योग बनेंगे। पंचयोगी मौनी अमावस्या 79 साल के बाद मिलेगी। इन योगों में सर्वार्थसिद्धि, वियानक, अमृत, हंस और मालव्य योग शामिल है। इससे पहले पांच योग 1945 में बने थे।
माघ मेले में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमाव्या कहते हैं। इस दिन मुनष्य को मौन रहने के साथ गंगा स्नान जरुर करना चाहिए। जरुरतमंदों को दान का विशेष फल मिलती है।

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद CRPF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Hindi News / Varanasi / 79 साल बाद मौनी अमावस्या के दिन बन रहे ये पांच योग, मिलेगा मनचाहा फल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.