लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 30 दूल्हों को बनाया है शिकार, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा तक था तार
उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। ये फर्जी शादियां करते थे और फिर दूल्हे के यहां से पूरा पैसा और आभूषण लूटकर फरार हो जाते थे।
यूपी के वाराणसी कमिश्ररेट पुलिस ने बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक लूटेरी दुल्हन गैंग को पकड़ा। जिसके कुल 6 सदस्यों में एक महिला भी गिरफ्तार की गई है। यही महिला दुल्हन बनती थी, और फर्जी शादियां करने के बाद दूल्हे के यहां से पैसे और गहने लूटकर फरार हो जाती थी। बताया गया कि आस पास के क्षेत्रों में इस गंैग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस को इस गिरोह की तलाश काफी दिनों से थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ये पैसे लेकर फर्जी शादियां कराया करते थे फिर दुल्हन घर छोडक़र भाग जाती थी।
एडीसीपी ने बताया कि इनका गिरोह पूरे देश में सक्रिय है। यह गैंग राजस्थान, दिल्ली हरियाणा आदि प्रदेशों में नजर रखता है, और जिन लडक़ों की शादी नहीं होती उन्हें ये अपना शिकार बनाते हुए फर्जी शादियां कराते हैं और फिर दुल्हन पैसा लेकर फरार हो जाती है।
बताया गया कि अब तक इस गैंग ने लगभग 30 दूल्हों को अपना शिकार बनाया है।
Hindi News/ Varanasi / लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 30 दूल्हों को बनाया है शिकार, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा तक था तार