bell-icon-header
वाराणसी

Chandra Grahan 2019: गर्भवती महिलाएं ग्रहण में न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण को दौरान बहुत सारी सावधानी बरतनी होती है

वाराणसीJul 15, 2019 / 04:39 pm

sarveshwari Mishra

Chandra Grahan

वाराणसी. 16 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह तीन घंटे के लिए रहेगा। ग्रहण 16 जुलाई को रात एक बजकर 30 मिनट पर लगेगा और 17 जुलाई की सुबह में लगभग 4.31 तक रहेगा। ग्रहण के दिन गुरु पूर्णिमा भी पड़ रहा है। कहा जाता है कि ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं को बहुत सारी सावधानी बरतनी होती है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान ऐसी किरणें निकलती हैं जिनका गर्भवती महिला के पेट में पल रहे भ्रूण पर बुरा असर पड़ता है। ये असर बच्चे के शरीर में दिखाई देता है। इसलिए आपको बता दें कि ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिला को कौन-कौन सी सावधानी बरतनी जरूरी है।
अगर ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला चंद्रमा के सम्पर्क में आती है तो उसपर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए उसे घर अंदर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों का मानना है कि इसके नेगेटिव असर से बच सकती है। आइए जानें कि ग्रहण की नेगेटिव असर से बचने के लिए एक गर्भवती महिला क्या क्या सावधानी बरतें ।

1-गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान कैंची, सुइयों जैसे तेज वस्तु के उपयोग से बचना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से पेट में पल रहे बच्चे पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।
2- प्रेग्नेंट महिला को ग्रहण के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए। आप कोशिश करें कि ग्रहण के दौरान पानी तक न पिएं और पूरा आराम करें।
3- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को बाहरी किरणों को अंदर आने से बचाना चाहिए।
4- गर्भवती महिला को ग्रहण खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।
5- ग्रहण के दौरान कुछ भी पकाना नहीं चाहिए।
चंद्रग्रहण में यह है खास
ये चंद्रग्रहण 16-17 जुलाई की दर्मियानी रात को लगेगा। चंद्रग्रहण एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार रात 12.13 बजे (17 जुलाई) से ये शुरू होगा। ये अपने चरम पर 3.00 बजे रात में होगा और उसके बाद ये 4.29 बजे सुबह तक चलेगा। हालांकि, इसका असर 5.47 बजे सुबह तक रहेगा। ये चंद्रग्रहण 5 घंटे 34 मिनट तक रहेगा। 149 साल बाद ऐसा योग बन रहा है।

Hindi News / Varanasi / Chandra Grahan 2019: गर्भवती महिलाएं ग्रहण में न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.