2014 के पहले कैसा भारत था?
सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश की सुरक्षा खतरे में थी और अराजकता का माहौल था। लोगों में विश्वास की कमी थी। देश में अलगाववाद, उग्रवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद चरम पर था। भ्रष्टाचार तब के सरकार की पहचान बन गयी थी और युवा बेरोजगार था। बुनियादी सुविधाओं की कमी थी और स्वरोजगार को कोई प्रोत्साहन नहीं था।2047 तक का रोड मैप
सीएम योगी ने कहा कि क्या कभी कोई सोचता था की काशी का इतना सुन्दर सौंदर्यीकरण होगा, यहां के मठ और मंदिरों में इतनी अच्छी व्यवस्था होगी। आज से दस वर्ष पहले क्या कोई सोच पता था कि राम मंदिर बनेगा। कश्मीर में धारा 370 हटेगी। गरीबो को घर मिलेगा। आज सब संभव हुआ है। भारत देश की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चूका है। मोदी जी ने 2047 तक का रोड मैप बना दिया है। यह भी पढ़ें