scriptदेशवासियों को गांधी दर्शन बताने साइकिल यात्रा पर निकले BHU के छात्र, देखें तस्वीरों में… | Patrika News
UP Special

देशवासियों को गांधी दर्शन बताने साइकिल यात्रा पर निकले BHU के छात्र, देखें तस्वीरों में…

4 Photos
5 years ago
1/4

बता दें कि समूचा देश महात्मा गांधी का 150वां जयंती समारोह मना रहा है। इसी दरम्यान राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। ऐसे में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों का जत्था साइकिल से बीएचयू से सेवाग्राम आश्रम वर्धा के लिए रवाना हुआ है। ये छात्र रास्ते में पड़ने वाले कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में रुकेंगे। वहां के छात्रों और अन्य लोगों को गांधी दर्शन के बारे में बताएंगे। बता दें कि 23 अगस्त वो ऐतिहासिक दिन है, इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुना जेल से 7 दिवसीय उपवास के बाद रिहा किया गया था। ऐसे में साइकिल यात्रा के लिए आज का दिन चुना गया।

2/4

इस यात्रा को महात्मा गांधी जीवन दर्शन साइकिल यात्रा नाम दिया गया है। इसमें कुल 17 प्रतिभागी शामिल हैं। इन्हें कुलपति प्रो भटनागर ने शुक्रवार की सुबह 9.00 बजे भारत रत्न महामना पं मदन मोहन मालवीय भवन,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से रवाना किया। यात्रा मिर्ज़ापुर, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, नागपुर होते सेवाग्राम आश्रम, वर्धा, महाराष्ट्र पहुंचेगी।

 

3/4

महात्मा गांधी जीवन दर्शन साइकिल यात्रा के दौरान यात्री यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विद्यालय, महाविद्यालय , विश्वविद्यालय , ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि विषयों पर संवाद और नुक्कड़ नाटक करेंगे। यात्री दल के सदस्य सेवाग्राम पहुंचकर 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे।

4/4

इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र और आर्य महिला पी जी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष तिवारी हैं। इस साइकिल रैली में भाग लेने वाले छात्रों में बलवंत, राजन कुमार, विनायक झा, श्याम बदन कुमार,अभिषेक कुमार, दिव्य प्रकाश पाठक, आनंद कुमार, राहुल कुमार यादव, अनीश कुमार, नयन आनदं, नितीश कुमार सुमन, निखिल प्रताप सिंह, हिमांशु यादव, सुभाष सिंह, सत्यम पांडेय आदि प्रमुख है ।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.