bell-icon-header
यूपी न्यूज

UP weather update: मौसम बरपा रहा है कहर, भीषण लू को लेकर किया गया yellow alert

IMD मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। कानपुर मंडल के फर्रुखाबाद और कन्नौज में मौसम आफत बरपा रहा है। अगले 5 दिनों तक यह स्थिति रहने की संभावना है।

फर्रुखाबादJun 09, 2024 / 06:24 pm

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल के फर्रुखाबाद और कन्नौज में यही स्थिति रहने की संभावना है। आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। आगामी 10 जून का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। धूल भरी आंधी चल सकती है। कानपुर में 10 जून को सूर्योदय सुबह 5:15 पर और सूर्यास्त 7:01 पर होगा।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में आगामी 10 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती हैं। रात को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा आज रात कन्नौज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा आगामी 10 जून कन्नौज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून कन्नौज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

संबंधित विषय:

Hindi News / UP News / UP weather update: मौसम बरपा रहा है कहर, भीषण लू को लेकर किया गया yellow alert

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.