bell-icon-header
यूपी न्यूज

UP News: जयमाल के बाद सिंदूरदान के लिए निकली दुल्हन लापता, सच्चाई जानकर दूल्हे के उड़े होश

UP News: यूपी के बलिया जिले में जयमाल के बाद सिंदूरदान के लिए निकली दुल्हन अचानक लापता हो गई।

बलियाJun 02, 2024 / 07:55 pm

Aman Kumar Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जयमाल के बाद सिंदूरदान के लिए निकली दुल्हन लापता हो गई। जब मंडप में शादी की रस्मों के लिए दुल्हन को खोजा गया तो वहीं कहीं नहीं मिली। दूल्हे ने भी सुबह तक दुल्हन का इंतजार किया। और आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात लौट आई।
यह भी पढ़ें

मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, यूपी में अगले तीन दिन बारिश आंधी और तूफान के आसार

दुल्हन कहां गायब हुई ?

शादी वाले दिन बारात दरवाजे पर पहुंची। सभी बारातियों का भव्य स्वागत हुआ और इसी के साथ दूल्हा-दुल्हन को जयमाला स्टेज पर ले जाया गया। यहां पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में हार डाला और इसी के साथ जयमाला का रस्म संपन्न हुआ। इसके बाद मंडप की रस्मों की तैयारियां शुरू की गईं। तैयारियां शुरू होने के बाद जब दुल्हन को मंडप में बुलाया गया तो सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। लड़की का परिवार उसकी खोजबीन में जुट गए।
यह भी पढ़ें

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी से यूपी में पलटा पासा, बीजेपी को घाटा सपा-कांग्रेस को फायदा

प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बलिया के बांसडीहरोड पुलिस स्टेशन के एक गांव का है। दुल्हन की खोजबीन होने की बात जब दूल्हे वालों को पता चली। तब उन्होंने भी दूल्हन को आस-पास खोजने की कोशिश की। इसके बाद भी दुल्हन का कुछ पता नहीं चला। वहीं दुल्हन के गांव वालों का कहना है कि लड़की का किसी और युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। संभवतः लड़की उसी लड़के के साथ भागी है।

संबंधित विषय:

Hindi News / UP News / UP News: जयमाल के बाद सिंदूरदान के लिए निकली दुल्हन लापता, सच्चाई जानकर दूल्हे के उड़े होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.