bell-icon-header
यूपी न्यूज

Up monsoon update: आज दिखेगा मानसून का असर, दिन में बूंदाबांदी, रात में झमाझम बारिश

आईएमडी ने मानसून को लेकर जानकारी दी है कि इस हफ्ते अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। प्री मानसून की बारिश आज देखने को मिलेगा।‌ मौसम विभाग ने गरज चमक का भी अलर्ट जारी किया है। ‌

फर्रुखाबादJun 25, 2024 / 06:47 am

Narendra Awasthi

आईएमडी (IMD) मौसम विभाग में मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 28 जून तक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। फर्रुखाबाद में इस हफ्ते मानसून अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें

पूरी सब्जी खाने के बाद अचानक पेट में दर्द और उल्टी शुरू, मचा हड़कंप

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश होने का अनुमान 40% है। सुबह से ही मौसम में परिवर्तन आएगा और गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है।

कैसा रहेगा रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है पूरा बहुत दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है रात में बारिश होने का अनुमान 68% है इस दौरान गलत के साथ आंधी पानी आने की संभावना है। ‌

Hindi News / UP News / Up monsoon update: आज दिखेगा मानसून का असर, दिन में बूंदाबांदी, रात में झमाझम बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.