bell-icon-header
यूपी न्यूज

UP Exit Poll 2024: यूपी में फिर चला मोदी- योगी का जादू, लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, इंडिया गठबंधन काफी पीछे

UP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल ने उत्तर प्रदेश में एनडीए को बढ़त मिलने के अनुमान जताया है। जबकि, विपक्षी इंडिया गठबंधन काफी पीछे नजर आ रहा है।

लखनऊJun 01, 2024 / 09:44 pm

Anand Shukla

UP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव एक जून को संपन्न हो गया है। मतदान खत्म होते ही अलग-अलग एजेंसियों और न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। यूपी में लगभग हर जगह एनडीए को बढ़त मिलने के अनुमान जताए गए हैं, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन काफी पीछे नजर आ रहा है।
न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को यूपी की 80 में से 67 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य के खाते में तीन सीटें जाती नजर आ रही है।
रिपब्लिक भारत (मैट्रिज) के एग्जिट पोल में भाजपा को यूपी में 69 से 74 सीटें मिल रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलती दिख रही है।

यह भी पढ़ें

यूपी में चला मोदी- योगी फैक्टर, रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में NDA को 68 से 74 सीटें जीतने का अनुमान

जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 68 से 74 सीटें, इंडिया गठबंधन को 6 से 12 सीटें मिल रही है। इनके एग्जिट पोल में सिर्फ भाजपा को 64-70 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। सहयोगी अपना दल (एस) और रालोद को 2-2, सुभासपा को 1 सीट मिलने के अनुमान हैं। सपा को 5 से 11 और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।
इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर के एग्जिट पोल में एनडीए को 68-71 और सपा-कांग्रेस को 8-12 सीटें मिलने की संभावना है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 62 सीटों पर विजय मिली थी। जबकि, उसकी सहयोगी अपना दल को दो सीटें मिली थी। एनडीए को कुल 64 सीटों पर कामयाबी मिली थी। जबकि, 10 सीटों पर बसपा, पांच सीटों पर सपा और महज एक सीट पर कांग्रेस को विजय मिली थी।

Hindi News / UP News / UP Exit Poll 2024: यूपी में फिर चला मोदी- योगी का जादू, लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, इंडिया गठबंधन काफी पीछे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.