scriptसिपाही ने खुद को मारी गोली अपडेट: ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया | Unnao: Constable from Bulandshahr shot himself, referred to Lucknow | Patrika News
यूपी न्यूज

सिपाही ने खुद को मारी गोली अपडेट: ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

उन्नाव में पुलिस विभाग में तैनात आरक्षी ने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल आरक्षी को लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।

उन्नावJun 25, 2024 / 02:42 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आरक्षी ने खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन घायल सिपाही को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में भर्ती कराया गया। जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के कारण के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। घायल से आरक्षी को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना हसनगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवांश तेवतिया को ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। सही कारण की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें

Good news स्कूल की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर: जानें अब कब खुलेगा विद्यालय

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देवांश तेवतिया निवासी बुलंदशहर ने ड्यूटी के दौरान खुद को पिस्तौल से गोली मार ली। घटना हसनगंज थाना की है। पुलिस ने घायल देवांश को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।‌ जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान देवांश ने खुद को गोली मारी है। घटना के पीछे के कारण की जांच की जा रही है।

Hindi News / UP News / सिपाही ने खुद को मारी गोली अपडेट: ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ट्रेंडिंग वीडियो