शनिवार सुबह रणविजय का शव मेले के निकट परसपुर करौंदा निवासी छेदी चौहान के यहां कमरा किराए पर ले रखा था। रणविजय के साथ बहराइच के मुख्य आरक्षी कौशल किशोर पांडे भी वहीं पर सो रहे थे। कौशल कमरे के अंदर सोये थे। सुबह रणविजय के मौत की सूचना कौशल किशोर ने देवीपाटन पुलिस चौकी पर दी।
रण विजय मूल रूप से गोरखपुर जिले थाना क्षेत्र झंगहा के रहने वाले हैं। उनकी मौत कैसे हुई इस बात की छानबीन करने में पुलिस जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन किया और साक्ष्य एकत्र किया। एसपी केशव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुख्य आरक्षी के मौत की सूचना उनके परिजनों को भेज दी गई है।
तुलसीपुर के सीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं उनके साथ रह रहे मुख्य आरक्षी कौशल किशोर से जानकारी की गई। शुक्रवार को उनके गतिविधियों के साथ ही खाना खाने और सोने तक की रिपोर्ट तैयार हुई है। बाकी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।