scriptअकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले का रिपोर्ट कार्ड | Patrika News
यूपी न्यूज

अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले का रिपोर्ट कार्ड

अकबरपुर लोकसभा से भारतीय जनती पार्टी की 69 वर्षीय देवेंद्र सिंह भोले सांसद हैं। इन्होने 2019 के चुनाव में बसपा के उम्मीदवार निशा सचान को 2,75,142 वोटों से हराया था।

कानपुरMay 02, 2024 / 09:35 pm

Janardan Pandey

Devendra Singh Bhole
चार संसदीय क्षेत्रों में बंटा कानपुर देहात जिले का मुख्‍यालय अकबरपुर है। इस जिले की विधानसभा सीटें इटावा, कन्नौज, जालौन और कानपुर नगर के संसदीय क्षेत्रों में शामिल हैं। सेना से वीआरएस लेकर मथुरापाल ने यहीं से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। अकबरपुर संसदीय क्षेत्र में केवल रनियां अकबरपुर विधानसभा सीट आती है। बाकी चार विधानसभाएं घाटमपुर, महराजपुर, बिठूर और कल्याणपुर, कानपुर नगर की हैं। यहां के मतदाताओं ने सभी पार्टियों को मौका दिया। विकास का हाल बीते 20 सालों में रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के मरहमताबाद में हवाई पट्टी का निर्माण जरूर शुरू हुआ, लेकिन काम अधूरा ही है। यमुना की बीहड़ पट्टी की अधिकता वाले इस जिले में सिंचाई बड़ा मुद्दा है।
‘सांसद के रिपोर्ट कार्ड’ यूपी की पॉपुलर सीटों में से एक अकबरपुर लोकसभा की सीट हैं। यहां से भारतीय जनती पार्टी के 69 वर्षीय देवेंद्र सिंह भोले सांसद हैं। देवेंद्र सिंह भोले ने 2019 के चुनाव में सपा-बसपा के साझा उम्मीदवार बसपा के निशा सचान को 2,75,142 वोटों से हराकर यह सीट जीत ली।

देवेंद्र सिंह भोले सिर्फ 25 संसदीय डिबेट में लिया हिस्सा

देवेंद्र सिंह भोले की डिबेट में हिस्सेदारी मात्र 25 है
डिबेट में हिस्सा लेने का नेशनल एवरेज 45.7
यूपी के सांसदों का एवरेज 60

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर हवाई अड्डे पर रात्रि लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता के संबंध में
  • कानपुर में एम्स स्थापित करने का अनुरोध
    सोर्सः पीआरएस

सवाल पूछने में नेशनल एवरेज से 159 पिछे हैं देवेंद्र सिंह भोले

देवेंद्र सिंह भोले ने कोई सवाल नहीं पूछा
संसद में सवाल पूछने का नेशनल एवरेज 210
यूपी के सांसदों के सवाल पूछने का एवरेज 151
  • किसानों को सोलर पंप
  • 5जी नेटवर्क की शुरुआत

अकबरपुर के लिए सांसद को कुल प्रस्तावित सैंक्शन बजट 17 करोड़ रुपए

कुल मिले बजट: 9.5 करोड़ रुपए
बचा हुआ बजटः 0.62 करोड़ रुपए
समयकालः साल 2019 से लेकर 2023 तक
सोर्सः एमपी लैड्स

देवेंद्र सिंह भोले का संसद में हाजिरी

देवेंद्र सिंह भोले की संसद में कुल हाजिरी 87% रही है।
सांसदों के हाजिरी का नेशनल एवरेज 79%
यूपी के सांसदों के हाजिरी का एवरेज 83%
संसद के कार्यवाही में हिस्सा लेने में देवेंद्र सिंह भोले
नेशनल एवरेज से 12% आगे
स्टेट एवरेज से 4% आगे हैं
समय कालः बजट सेशन 2019 से लेकर विंटर सेशन 2023
सोर्सः पीआरएस इंडिया
देवेंद्र सिंह भोले ने कितने प्राइवेट मेंबर बिल लाएं?
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पूरे पांच साल के कार्यकाल में एक भी प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया।

(इस खबर के शोध कार्य में रागिनी राय ने मदद की है। वह पत्रिका डिजिटल के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।)

Hindi News/ UP News / अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले का रिपोर्ट कार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो