bell-icon-header
यूपी न्यूज

रायबरेली में जीत से गदगद हुई कांग्रेस, मतदाताओं का आभार जताने 11 जून को पहुंचेंगे राहुल और प्रियंका

लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी एवं रायबरेली सीट पर जीत से कांग्रेसियों के साथ ही राहुल एवं प्रियंका गांधी काफी उत्साहित हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की संयुक्त जनसभा 11 जून को रायबरेली में आयोजित की गई है।

रायबरेलीJun 10, 2024 / 06:07 pm

Anand Shukla

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए रायबरेली पहुंचेंगी। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल और प्रियंका पहली बार रायबरेली आ रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी संयुक्त जनसभा कर जनता को धन्यवाद देंगे। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी और रायबरेली सीट पर जीत से कांग्रेसियों के साथ ही राहुल और प्रियंका गांधी काफी खुश हैं। इसी कड़ी में 11 जून को रायबरेली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की संयुक्त जनसभा आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि राहुल और प्रियंका विपक्षी पार्टियों खास कर बीजेपी को यह संदेश देना चाहती हैं कि अमेठी और रायबरेली उनके पारंपरिक सीट है। यह सीट गांधी परिवार किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले अमेठी में होना था, लेकिन बाद में इसे बदल कर रायबरेली कर दिया गया।

कार्यक्रम में किशोरी लाल शर्मा भी रहेंगे मौजूद

कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल ने बताया कि मतदाताओं का आभार जताने के लिए यह कार्यक्रम मंगलवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल बदला गया है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

रायबरेली से भारी मतों से जीते हैं राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को हराया है। राहुल गांधी ने चार लाख से अधिक वोटों से जीते हैं। वहीं, कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से हराकर संसद पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के नतीजों से गदगद कांग्रेस पार्टी, 11 से 15 जून तक निकाली जाएगी धन्यवाद यात्रा

Hindi News / UP News / रायबरेली में जीत से गदगद हुई कांग्रेस, मतदाताओं का आभार जताने 11 जून को पहुंचेंगे राहुल और प्रियंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.