‘यूपी में अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा सकती है बीजेपी’
देश में लोकसभा सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 80 सीटों वाले इस प्रदेश में जो बाजी मारेगा, उसे दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने में बहुत आसानी होगी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 64 सीटें मिली थी। अभी तक की रिपोर्ट में यही अनुमान रिपीट होने की बात कही जा रही थी। अब फलोदी सट्टा बाजार का जो नया सर्वे जारी हुआ है उसके मुताबिक भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में 55 से 65 सीट ले रही है जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यानी इंडिया गठबंधन को मजबूत दिखाया जा रहा है। इस बार इंडिया गठबंधन को यूपी में पहले से अधिक सीटें दी जा रही हैं।
सट्टा बाजार कैसे चलता है ?
फलोदी सट्टा बाजार में सट्टेबाजी की दरें उम्मीदवार की जीत या हार की संभावना, उनकी सार्वजनिक छवि, चुनावी रैलियों में देखे गए समर्थन, पार्टी की स्थिति और जाति-आधारित समर्थन से प्रभावित होती है। सट्टा बाजार की मौजूदा दरें पांच चरणों के मतदान के बाद के परिदृश्य को दिखा रही हैं। अभी चुनाव का अंतिम चरण बचा हुआ है। जैसे ही चुनाव खत्म होगा तब ये दरें बदल भी सकती है। आपको बता दें कि, सट्टे में जिसका भाव ज्यादा होता है उसका चांस कम और जिसका भाव कम उसका चांस ज्यादा होता है।