bell-icon-header
यूपी न्यूज

IMD weather alert: मानसून का यू टर्न, गिरेगी बिजली , 29 सितम्बर से कमजोर होगी बारिश

बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश लगातार शनिवार को भी जारी है। इस बीच दिन का तापमान कम होने से मौसम काफी सुहावना हो गया। ऐसा लग रहा जैसे ठंड ने दस्तक दे दी है।

मऊSep 28, 2024 / 12:51 pm

Abhishek Singh

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने यू टर्न ले लिया है। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश लगातार शनिवार को भी जारी है। इस बीच दिन का तापमान कम होने से मौसम काफी सुहावना हो गया। ऐसा लग रहा जैसे ठंड ने दस्तक दे दी है। रात भर हुई बरसात से जगह जगह जलजमाव शुरू हो गया है,वहीं ग्रामीण इलाकों में खंबे गिरने और फॉल्ट से कई गांवों की लाइट गुल हो गई है। वहीं खेतों में पानी भी भर गया है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय की बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। वहीं रबी की फसलों के लिए भी वरदान है।
मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के अनुसार रविवार से मानसून की सक्रियता में कमी आयेगी।
बात करें आज के मौसम की तो आज दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। वहीं 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं चलने की उम्मीद है। 95 प्रतिशत नमी की वजह से मौसम ठंडा रहेगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / UP News / IMD weather alert: मानसून का यू टर्न, गिरेगी बिजली , 29 सितम्बर से कमजोर होगी बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.