यह भी पढ़ें
फलोदी सट्टा बाजार निकाला झूठ का पुलिंदा: बीजेपी को पछाड़ सपा ने मारी बाजी, जनता ने बनाया कारण
उन्नाव संसदीय क्षेत्र में कल 8 प्रत्याशी मैदान में थे। 9वें स्थान पर ‘इनमें से कोई नहीं’ यानी ‘नोटा’ का कलम था। जिले में कुल 1289564 वोट डाले गए थे। जिसमें साक्षी महाराज को 613911 वोट मिले। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अन्नू टंडन रही। जिन्हें कुल 576721 वोट मिले। दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार पांडे रहे। जिन्हें कल 72069 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों को भी मिले वोट इसके अतिरिक्त सैफ खान को 8389, हिमांशु शर्मा को 2650, उमेश को 5612, शिव प्रकाश सिंह को 4101, सैयद सरफराज गांधी को 3011 वोट मिले। अंतिम रिजल्ट घोषित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने सांसद साक्षी महाराज को जीत का प्रमाण पत्र दिया। साक्षी महाराज की जीत से सांसदों में खुशी की लहर है। साक्षी महाराज ने भी खुशी का इजहार किया। वैसे सुबह से ही साक्षी महाराज के आवास पर जश्न का माहौल है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं।