scriptलोकसभा चुनाव 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कराएंगे नामांकन? | Kannauj Lok Sabha seat: Akhilesh Yadav file nomination on April 25? | Patrika News
कन्नौज

लोकसभा चुनाव 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कराएंगे नामांकन?

लोकसभा चुनाव 2024 कन्नौज संसदीय सीट के लिए सपा में असमंजस की स्थिति बरकरार है। तेज प्रताप यादव को टिकट दिए जाने के बाद भी अखिलेश यादव के नाम की चर्चा हो रही है। 25 अप्रैल को नामांकन कराए जाने की उम्मीद है।

कन्नौजApr 24, 2024 / 07:49 am

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) कन्नौज संसदीय सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी की तरफ से प्रत्याशी होंगे? इसके पहले यहां से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। इसके बाद स्थानीय नेताओं में असंतोष व्याप्त है। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से चुनाव लड़ने की मांग की है। इसके बाद एक बार फिर असमंजस की स्थिति बरकरार हो गई है। बताया जाता है पार्टी ने अखिलेश यादव को ही कन्नौज से चुनाव लड़ाने का मन बनाया है। आगामी 25 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

मां चंडिका देवी धाम: महर्षि वक्र ने मां दुर्गा के महत्व को बताया, दुर्गा सप्तशती के नाम से हुआ विख्यात

समाजवादी पार्टी में कन्नौज संसदीय सीट से तेज प्रताप सिंह यादव को टिकट दिया है। जो अखिलेश यादव के भतीजे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद हैं। ‌तेज प्रताप के नाम की घोषणा होने के बाद स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। सपा जिलाध्यक्ष कई बार कह चुके हैं कि कन्नौज से अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। 

25 अप्रैल को कराएंगे नामांकन?

लेकिन पार्टी ने तेज प्रताप सिंह को टिकट दिया है। जिससे पार्टी के अंदर असंतोष व्याप्त है। बीते मंगलवार को कन्नौज से सपा कार्यकर्ता लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनसे चुनाव लड़ने की मांग की। जिस पर पार्टी ने अखिलेश यादव को ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है। चर्चा है कि 25 अप्रैल को अपना नामांकन कराएंगे।

Home / Kannauj / लोकसभा चुनाव 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कराएंगे नामांकन?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो