scriptIMD Red alert: अगले तीन दिनों तक के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम? | IMD Red alert: issued Red alert next three days, know weather | Patrika News
यूपी न्यूज

IMD Red alert: अगले तीन दिनों तक के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी में अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान करते हुए दिन में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। ‌आईए जानते हैं मौसम वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

कन्नौजJun 18, 2024 / 05:45 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग और कानपुर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अभी तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। कानपुर मंडल के फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले में भी गर्मी का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हीट इंडेक्स भी स्वास्थ्य के प्रतिकूल 50 है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मानसून के आने के बाद ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने का अनुमान है। कन्नौज में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है।
कैसा रहेगा कन्नौज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 34 डिग्री रहने का अनुमान है। 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। रात में बारिश की 19% संभावना है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Hindi News / UP News / IMD Red alert: अगले तीन दिनों तक के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

ट्रेंडिंग वीडियो