यह भी पढ़ें
सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून
डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि जूलियन केनिग के जन्मदिन पर ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। जो नेल्सन संगठन समिति के सीनेटर थे। उन्होंने पृथ्वी दिवस का नाम दिया था। जिसके लिए 22 अप्रैल का दिन चुना गया। 22 अप्रैल के दिन जूलियन केनिग का जन्म हुआ था। इसकी स्थापना 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने की थी। जिसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा और शिक्षा था। क्या होता है ग्लोबल वार्मिंग? मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि भले ही आज विश्व पृथ्वी दिवस मना रहे हो। लेकिन पृथ्वी पर खतरा जस का तस मंडरा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग से धरती को सबसे ज्यादा खतरा है। जिसके कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसे ही ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं। जो विश्व के सामने बड़ी समस्या के रूप में उभरा है। इसके प्रमुख कारणों में ग्रीनहाउस गैस है। जिसमें नाइट्रस ऑक्साइड, मीथेन क्लोरो कार्बन, वाष्प, ओजोन शामिल है।
सर्दी की तुलना में गर्मियां बढ़ रही डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उद्योगों से बड़े पैमाने पर कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हो रहा है। जो पिछले 15 सालों में कई गुना बढ़ गया है। फ्रिज, एयर कंडीशन, कंप्यूटर, स्कूटर, प्लास्टिक का उत्पादन भी इसके जिम्मेदार है। जिसके कारण मौसम चक्र में लगातार बदलाव आ रहा है। जिससे पर्यावरण को भी खतरा है। विश्व में गर्मियां लंबी और सर्दी छोटी होती जा रही है।