scriptमंदिर में शादी: दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला सिपाही ने आरोपी सिपाही के साथ लिए सात फेरे | After rape case registered, female constable married with accused constable | Patrika News
यूपी न्यूज

मंदिर में शादी: दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला सिपाही ने आरोपी सिपाही के साथ लिए सात फेरे

पुलिस वालों ने आज एक बार फिर मंदिर में शादी कराई। लेकिन इस बार ‘वर और कन्या’ दोनों पुलिस विभाग से ही थे। जिनके बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमी के दूरी बनाए जाने पर महिला सिपाही ने दुष्कर्म का मुकदमा लिखवा दिया था।

उन्नावJun 24, 2024 / 04:50 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला सिपाही ने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिससे डिपार्टमेंट की छवि धूमिल हो रही थी। जांच भी शुरू हो गई। लोकलाज और नौकरी पर भी खतरा खतरा आ गया था। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और आज दोनों की शादी शिवालय में संपन्न हुई। जिसमें बाराती और जनाती दोनों पुलिस वाले बने। महिला सिपाही के परिवार की तरफ से कोई भी शामिल नहीं हुआ। जिससे वह दुखी दिखाई पड़ी। ऐसे में दूसरों की शादी करने वाली पुलिस ने एक बार विभाग के ही प्रेमी युगल की शादी कराई और विवाद का अंत किया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें

Good news स्कूल की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर: जानें अब कब खुलेगा विद्यालय

सदर कोतवाली क्षेत्र के गोकुल बाबा मंदिर में आज प्रेमी युगल की शादी कराई जा रही थी। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद थे। लड़का और लड़की दोनों ही आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। कोतवाली में तैनाती के दौरान दोनों के बीच आंखें चार हुई और इश्क परवान चढ़ा। लेकिन समय के साथ प्यार का भूत उतारने लगा और पुरुष सिपाही ने महिला सिपाही से दूरी बनानी शुरू कर दी। जो महिला सिपाही को स्वीकार नहीं था।

बीते 19 जून को दर्ज कराया था मुकदमा

उसने बीते 19 जून को सदर कोतवाली में तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो भी वायरल करने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना चल रही थी। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास शुरू हुआ। जिसमें सफलता मिली। आज गोकुल बाबा मंदिर में पुलिस सहकर्मियों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। एक दूसरे को जयमाल पहनाया और मांग में सिंदूर भरा। इस शादी से पुलिस विभाग ने भी राहत की सांस ली। लेकिन महिला सिपाही दुखी थी। उसके घर वाले इस शादी में शामिल नहीं हुए।

Hindi News / UP News / मंदिर में शादी: दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला सिपाही ने आरोपी सिपाही के साथ लिए सात फेरे

ट्रेंडिंग वीडियो