scriptपूरी सब्जी खाने के बाद अचानक पेट में दर्द और उल्टी शुरू, मचा हड़कंप | After eating Puri vegetable, Stomach ache and vomiting started, panic | Patrika News
यूपी न्यूज

पूरी सब्जी खाने के बाद अचानक पेट में दर्द और उल्टी शुरू, मचा हड़कंप

कन्नौज में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत थी।

कन्नौजJun 25, 2024 / 06:30 am

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूरी सब्जी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी। एक के बाद एक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने पर मौके पर हड़कंप मच गया। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बीमार लोगों में बच्चों के साथ महिलाएं और पुरुष भी शामिल है। लोगों ने बताया कि गांव कथा हो रही थी। जिसमें प्रसाद का वितरण हुआ। बाद में भंडारा भी चला। मामला छिबरामऊ थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य 24 जून को देंगे सामूहिक इस्तीफा

थाना क्षेत्र के जयसिंह नगला गांव में निवासी शिवम के घर में कथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वही भंडारे का भी आयोजन था। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है।

अस्पताल में भर्ती लोगों के नाम

घर वालों ने सभी को छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें अनिकेत, राखी, सुखदवी, सलोनी, नेहा, सनी, आकांक्षा, देवकी, मानवी, प्रिया, सचिन, शिवन्या, मुस्कान, मीना, बादल, कौशल, नंदिनी, शकुंतला, नीरज, कांति, सुंदरी आदि शामिल है।

Hindi News / UP News / पूरी सब्जी खाने के बाद अचानक पेट में दर्द और उल्टी शुरू, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो