scriptउन्नाव मानसून 2024: बादल गरजने के साथ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान, जानें आज और कल का मौसम | Unnao weather: Forecast of thunderstorm and rain, know weather today tomorrow | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव मानसून 2024: बादल गरजने के साथ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान, जानें आज और कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज छिटपुट बारिश होने की संभावना है। ‌ तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।‌ 20 जुलाई को तापमान 2 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। ‌

उन्नावJul 19, 2024 / 06:17 am

Narendra Awasthi

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उन्नाव के मौसम के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में 53 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सुबह बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में भी बारिश हो सकती है। 20 जुलाई का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री रहने का अनुमान है। बूंदाबांदी होने की जानकारी मिल रही है। ‌
यह भी पढ़ें

उन्नाव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा अपडेट: दिल्ली से आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, मरने वालों की संख्या हुई पांच

Unnao weather मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश होने का अनुमान 50 प्रतिशत है। रात में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। बारिश होने का अनुमान 50 प्रतिशत है। बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है।

उन्नाव में कैसा रहेगा 20 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने का अनुमान 40 प्रतिशत है। देर रात में बारिश होने की संभावना है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश होने का की संभावना 40 प्रतिशत है।

Hindi News/ Unnao / उन्नाव मानसून 2024: बादल गरजने के साथ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान, जानें आज और कल का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो