bell-icon-header
उन्नाव

यूपीसीए: टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप मुंबई के लिए उन्नाव से एक और महिला खिलाड़ी का चयन

उन्नाव की महिला खिलाड़ी का यूपी अंडर-23 टीम में चयन हुआ है। इसके पहले अर्चना देवी जिले का नाम रोशन कर चुकी है। महिला क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता मुंबई में होनी है। देखें पूरा टाइम टेबल-

उन्नावDec 09, 2023 / 06:58 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव की अर्चना देवी की फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-23 महिला टी-20 लीग प्रतियोगिता में उन्नाव से एक और महिला खिलाड़ी का चयन किया गया है। इसके पहले उन्नाव की ही अर्चना देवी जिले का नाम रोशन कर चुकी है। आगामी 10 दिसंबर से मुंबई में टी-20 चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है‌। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम का मुकाबला गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ और बिहार की टीम से होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पीके मिश्रा ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली प्रतिभा भारतीय को यह अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें

उन्नाव: जहरीली शराब पीने से दो की मौत मामले में चार गिरफ्तार, शराब ठेका सील

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम की घोषणा की है। जिसमें उन्नाव की अर्चना देवी भी शामिल है। पीके मिश्रा ने बताया कि उन्नाव की खिलाड़ियों राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ा रही हैं। अर्चना देवी के बाद प्रतिभा भारतीय भी जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

पीके मिश्रा ने बताया

जिला क्रिकेट संघ के सचिव पीके मिश्रा ने बताया कि प्रतिभा भारतीय जिला क्रिकेट संघ से जुड़ी हुई है। इसके पूर्व प्रतिभा भारती 2017-18 और 2018-19 में उत्तर प्रदेश की अंदर-19 टीम की सदस्य रह चुकी हैं। प्रतिभा भारतीय के चयन से स्थानीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। उन्होंने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश का मुकाबला इन तारीख में होगा

यूपी टीम का मुकाबला गुजरात के साथ 10 दिसंबर को होगा। जबकि छत्तीसगढ़ के साथ 11 दिसंबर, उत्तराखंड के साथ 13 दिसंबर, दिल्ली के साथ 17 दिसंबर, चंडीगढ़ के साथ 19 दिसंबर और बिहार के साथ 21 दिसंबर को होगा।

Hindi News / Unnao / यूपीसीए: टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप मुंबई के लिए उन्नाव से एक और महिला खिलाड़ी का चयन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.