bell-icon-header
उन्नाव

Unnao news: सीआरपीएफ जवान की मौत, दुष्कर्म पीड़िता के वकील व अन्य की सुरक्षा में लगाई गई

उन्नाव में सीआरपीएफ जवान की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।

उन्नावOct 12, 2023 / 06:15 pm

Narendra Awasthi

Unnao news: सीआरपीएफ जवान की मौत, दुष्कर्म पीड़िता के वकील व अन्य की सुरक्षा में लगाई गई

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सीआरपीएफ जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर के अनुसार हार्ट अटैक के कारण जवान की मृत्यु हुई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी अंतर्गत स्थित कॉलेज कैंपस की है। सीआरपीएफ जवानों की बटालियन स्थानीय कॉलेज परिसर में कैंप कर रही है। जो मन की दुष्कर्म पीड़िता दुष्कर्म के वकील व अन्य की सुरक्षा के लिए कैंप कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक महाविद्यालय में सीआरपीएफ कैंप कर रही है। जो माखी घटना में शामिल लोगों की सुरक्षा में भेजी गई है। कांस्टेबल अशोक कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी मुंगेर जिला बिहार बीते शाम को ही रामपुर से आया था। आज सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। सीआरपीएफ जवानों ने अशोक कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें

रामलीला के जोकर की तरह लोगों का मनोरंजन कर रहे राहुल गांधी, साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान

कराया गया पोस्टमार्टम

अशोक कुमार सीआरपीएफ जवान 239वीं वाहिनी सीआरपीएफ में तैनात था। जिसकी मृत्यु की खबर से सीआरपीएफ जवानों में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को सीआरपीएफ जवानों ने अपनी सुपुर्दगी में ले गृह जनपद मुंगेर भेज दिया गया है।

Hindi News / Unnao / Unnao news: सीआरपीएफ जवान की मौत, दुष्कर्म पीड़िता के वकील व अन्य की सुरक्षा में लगाई गई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.