bell-icon-header
उन्नाव

उन्नाव: डेढ़ किलो चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में सात मुकदमे दर्ज

उन्नाव पुलिस ने चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थाना में सात मुकदमे दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह असफलता मिली है।

उन्नावMay 30, 2024 / 04:37 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थाना में सात मुकदमे दर्ज है। जिसकी उम्र 24 साल की है। थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है। मामला दही थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

कानपुर में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, पांच साल की बच्ची को फुटपाथ से उठा ले गए थे कुत्ते

थानाध्यक्ष दही ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि कल्लू पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम जमुना खेड़ा थाना दही के पास अवैध चरस है। जानकारी मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 1 किलो 575 ग्राम चरस बरामद हुआ है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

थानाध्यक्ष दही ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल्लू को जमुना खेड़ा स्थित बारात घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।‌ जिसके खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीनानाथ यादव, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। ‌

Hindi News / Unnao / उन्नाव: डेढ़ किलो चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में सात मुकदमे दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.