bell-icon-header
उन्नाव

साक्षी महाराज की शफीकुर्रहमान को नसीहत, बोले किसी की दुआ काम नहीं आएगी

सांसद साक्षी महाराज ने शफीकुर्रहमान और स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी की दुआ काम नहीं आएगी। ‌

उन्नावDec 30, 2023 / 10:55 pm

Narendra Awasthi

साक्षी महाराज की शफीकुर्रहमान को नसीहत, बोले किसी की दुआ काम नहीं आएगी

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने शफीकुर्रहमान बर्क और स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को अपने आंखों का ऑपरेशन करना चाहिए। सपा सांसद शफीकुर्रहमान पर उन्होंने कहा कि कसाई के कोसने से भैंस का बच्चा नहीं मारता है। उनके जैसे नेता चाहे किसी की दुआ करें? 22 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े और भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होकर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घाटन करेंगे। ‌साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें

फर्जी दस्तावेज तैयार कर 18 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, सेल्स मैनेजर और डीलर गिरफ्तार

साक्षी महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को संपूर्ण जगत प्रभु राम के दर्शन करेगा। पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। जो अयोध्या जाएंगे वहां से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। जो नहीं जा पाएंगे घर बैठे दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कटाक्ष किया बोले शफीकुर्रहमान जैसे लोग अल्लाह को कोसेंगे।

स्वामी प्रसाद का अर्थ बताया

साक्षी महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य के माता-पिता को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से उनके माता-पिता जहां कहीं भी होंगे दुखी होंगे। जिन्होंने बहुत सोच समझकर अपने बेटे का नाम स्वामी प्रसाद रखा था। स्वामी प्रसाद का मतलब भगवान का प्रसाद है, ऐसे स्वामी प्रसाद भगवान के अस्तित्व को ही नकार रहे हैं। ‌

परमात्मा को भूलने वाला बर्बाद हो गया

साक्षी महाराज ने सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम की याद जीवन है और उनको भूलना ही मृत्यु है। एक शायर की शायरी याद करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि “तुझे परमात्मा याद है तो तू आबाद है, अगर तू परमात्मा को भूल गया तो बर्बाद है।” समाजवादी पार्टी और कांग्रेस परमात्मा को भूल चुकी है। इसलिए बर्बाद है। बीजेपी ने परमात्मा को याद किया तो श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का सौभाग्य नरेंद्र मोदी को दिया है।

Hindi News / Unnao / साक्षी महाराज की शफीकुर्रहमान को नसीहत, बोले किसी की दुआ काम नहीं आएगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.