bell-icon-header
उन्नाव

कोविड-19 अपडेट – जनपद में आई अब तक की विस्फोटक संख्या, प्रशासन ने की सख्ती

जनपद में आज कुल 81 पॉजीटिव केस आए जिसमें सबसे अधिक कानपुर से सटे शुक्लागंज और उन्नाव शहर से आए हैं

उन्नावApr 09, 2021 / 10:20 pm

Narendra Awasthi

कोविड-19 अपडेट – जनपद में आई अब तक की विस्फोटक संख्या, प्रशासन ने की सख्ती

उन्नाव. कोविड-19 की एक बार फिर विस्फोटक संख्या सामने आई है। कुल 81 पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि कुल जांच 2516 लोगों की हुई थी। आज आई विस्फोटक संख्या से सक्रिय केसों की संख्या 243 हो गई है।

आज जनपद के सिकंदरपुर सिरोसी में 2 (अकरमपुर, बौनामऊ), सुमेरपुर में 1(केदार खेड़ा), बांगरमऊ में 2 (नौनिहाल, वजीरमऊ), हसनगंज में 4 (धौरा, जिंदासपुर), औरास में 9 (अजगांव, मवई, बछौली, समदपुर, सतदीन खेड़ा), पुरवा में 3 (महराज मऊ, कसरौर, ऊंचगांव), सफीपुर में 2 (कस्बा, कबीरपुर), हिलौली में 6 (बछौरा, देवमई, हिलौली), नवाबगंज में 4 (मिश्रीगंज, मोहनी खेड़ा, पीतांबरनगर), सिकंदरपुर कर्ण में 4 (अचलगंज, हडहा, रौतापुर), मियागंज में 4 (बालाखेड़ा, गिरजाबाग), गंजमुरादाबाद में 1 (ब्योली इस्लामाबाद), बिछिया में 2 (ओरहर, दही चौकी), शहर उन्नाव में 13 (सिविल लाइंस, हिरन नगर, दारोगाबाद, आवास विकास कालोनी, कब्बाखेरा, एबी नगर, गिरजाबाग), शुक्लागंज में 23 (ऋषीनगर, दुर्गामंदिर, मरहला चौराहा, सीता राम कालोनी, गोपी नाथ पुरम, सुभाष नगर) में निकलेे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अपील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनपद में अब तक 95 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि कुल स्वस्थ होने वाली मरीजों की संख्या 4608 है जनपद में कुल 243 के सक्रिय हैं। मुफ्त चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार ने जनपद वासियों से अपील की है कि यहां पर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आम नागरिक भीड़भाड़ वाले स्थान में जाने से बचे, मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथ को साबुन से बार-बार धोए या फिर सेनीटाइजर का प्रयोग करें।

Hindi News / Unnao / कोविड-19 अपडेट – जनपद में आई अब तक की विस्फोटक संख्या, प्रशासन ने की सख्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.