bell-icon-header
उन्नाव

उन्नाव: फर्जी दस्तावेज तैयार कर 18 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, सेल्स मैनेजर और डीलर गिरफ्तार

उन्नाव में 18 लाख रुपए से ज्यादा के धोखाधड़ी के मामले में डीलर और सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ के रहने वाले व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। ‌

उन्नावDec 30, 2023 / 07:58 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव: फर्जी दस्तावेज तैयार कर 18 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, सेल्स मैनेजर और डीलर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में डॉलर और सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है। जिनके ऊपर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अमरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह केशव विहार कल्याणपुर थाना विकास नगर लखनऊ ने थाना में तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया। अपनी तहरीर में अमरेंद्र प्रताप ने बताया कि मैसर्स केडी पोल्ट्री फार्म के नाम से मुर्गी दाना की बिक्री की गई। जिसमें उसके साथ धोखाधड़ी की गई। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

कड़ाके की सर्दी में हार्ट अटैक की रामबाण दवा मात्र 7 रुपए में, मेडिकल स्टोर में आसानी से उपलब्ध

अमरेंद्र प्रताप और लीगल एवं रिकवरी एक्जीक्यूटिव एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया नादरगंज थाना सरोजिनी नगर लखनऊ ने तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी पोल्ट्री फीड (मुर्गी दाना) के उत्पादन एवं विक्रय का कार्य करती है। कुलदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बगहरी चौराहा थाना अजगैन ने मैसर्स केडी पोल्ट्री फार्म के नाम से मुर्गी दाना का व्यवसाय किया। जो दिनांक 20 मई 2023 से 18 अगस्त 2023 तक चला।

लेजर के निरीक्षण में हुआ खुलासा

तहसील में बताया गया कि कंपनी का कुलदीप सिंह पर 18 लाख 11 हजार 760 रुपए बकाया है। भुगतान लेने के लिए जब कुलदीप सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 15 लाख 11 हजार 760 रुपए ही बकाया है। प्रमाण के रूप में कुलदीप कुमार ने लेजर भी दिया।

लेजर में किया गया हेरफेर

लेजर के निरीक्षण के दौरान जानकारी हुई की सेल्स मैनेजर मोहम्मद शहीद ने अकाउंट में हेरफेर किया है। 26 अगस्त को 1 लाख 80 हजार और 3 अगस्त को 1 लाख 20 हजार रुपए की फर्जी और कूट रचित प्रविष्टि की गई है। तहरीर में बताया गया कि डॉलर कुलदीप सिंह और सेल्स मैनेजर मोहम्मद शाहिद ने आर्थिक लाभ के लिए कूट रचित और फर्जी लेजर तैयार किया है और कंपनी का 18 लाख 11 हजार 760 हड़प लिया है।

विवेचना के बाद धारा में वृद्धि की गई

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना के बाद आईपीसी की धारा 120 बी की बढ़ोतरी की गई। प्रभारी निरीक्षक अजगैन रामनारायण यादव ने बताया कि हमराही फोर्स के साथ कुलदीप सिंह और मोहम्मद शहीद निवासी बेगरिया रोड सीतापुर बाईपास थाना काकोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News / Unnao / उन्नाव: फर्जी दस्तावेज तैयार कर 18 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, सेल्स मैनेजर और डीलर गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.