bell-icon-header
उन्नाव

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, दो नवग्रह वाटिका भी लगाई गई, जानें क्या कहा उन्होंने?

उन्नाव में आज वृक्षारोपण जन अभियान 2024 का शुभारंभ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर 2 नवगृह वाटिका स्थापित की गई। जिले को कल 5957336 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

उन्नावJul 20, 2024 / 07:26 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के अंतर्गत ट्रांसफर गंगा सिटी में वृहद वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में फलदार, इमारती, हरशंकरी, छायादार प्रजाति के पौधों को लगाया गया। जिसमें चंदन, सहजन, ऑवला, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, आम, जामुन आदि शामिल है। ‌जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने 2 नवग्रह वाटिका लगायी गई।
यह भी पढ़ें

उन्नाव से हटाया जाएगा गंगा घाट थाना, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने क्यों लिया फैसला?

इस दौरान वृक्षारोपण अभियान में उत्कृष्ट भागेदारी दर्ज कराने वाले 8 ग़ैर सरकारी संगठनों को उप मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव उद्योग एवं रेशम, नोडल अधिकारी बीएल मीणा ने कहा कि अगर हम लोग पेड़ नहीं लगाएंगे तो हमें प्राणवायु ऑक्सीजन कहां से मिलेगी। इसलिए हमें अपने परिवेश में जरूरत के मुताबिक वृक्ष लगाने होंगे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि शासन द्वारा जिले को वृक्षारोपण के लिए जो लक्ष्य दिया गया है। उसको जन सहयोग से अवश्य पूरा किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

ट्रांस गंगा सिटी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, विधायक मोहान विधायक बृजेश रावत, विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, विधायक सदर पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार आदि जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिला शक्ति, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे मौजूद थे।

प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा चर्चित गौड़, जिला विकास अधिकारी संजय पांडे, परियोजना निदेशक कमलेश कुमार, डीएफओ आरुषि मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Unnao / उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, दो नवग्रह वाटिका भी लगाई गई, जानें क्या कहा उन्होंने?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.