scriptमहामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने खाया जहर, बीते दिन लगा था धोखाधड़ी करने का आरोप | ujjain Mahamandaleshwar Mandakini Mata consumed poison | Patrika News
उज्जैन

महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने खाया जहर, बीते दिन लगा था धोखाधड़ी करने का आरोप

MP News : उज्जैन में महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है। उनपर आरोप लगा था कि उन्होंने महामंडलेश्वर बनाने के लिए साढ़े सात लाख रुपए लिए थे।

उज्जैनMay 07, 2024 / 02:23 pm

Himanshu Singh

mandakini mata
मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है। इसके बाद उनके सहयोगियों और भक्तों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया है। बीते दिन उनपर साढ़े सात लाख रुपए लेकर महामंडलेश्वर की पद दिलाने का आरोप लगा था। अभी हॉस्पिटल में मंदाकिनी माता का इलाज चल रहा है।
बता दें कि, श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास शानिवार को महामाया आश्रम के संत सुरेश्वराचंद पुरी का चादर विधि समरोह हुआ था। इसके बाद मंहत सुरेश्वरानंद पुरी और महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महंत सुरेश्वरानंद पुरी ने सुसाइड करने के नाम पर धमकी दी थी कि महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंदाकिनी माता ने साढ़े सात लाख रुपए लिए हैं। मंहत सुरेश्वरानंद पुरी ने चिमनगंज मंडी पुलिस थाने में मंदाकिनी माता और उनके सेवक अश्विन चौधरी के नाम से लिखित शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News/ Ujjain / महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने खाया जहर, बीते दिन लगा था धोखाधड़ी करने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो