scriptdeputy collector arrest rape case: रेप केस में उज्जैन डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, ये है पूरा मामला | Ujjain Deputy Collector Abhay Singh Kharadi arrested from Bhopal in rape case | Patrika News
उज्जैन

deputy collector arrest rape case: रेप केस में उज्जैन डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर भोपाल से बड़वानी लेकर पहुंची पुलिस, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल, महिला को डरा धमकाकर उससे रेप करने का है आरोप…

उज्जैनMay 03, 2024 / 08:53 pm

Shailendra Sharma

Ujjain Deputy Collector Abhay Singh Kharadi arrested
उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को रेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रेप केस दर्ज होने के बाद से ही अभय सिंह फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल बंद कर रखा था लेकिन पुलिस ने उन्हें गुरुवार रात भोपाल से ढूंढ निकाला और शुक्रवार को बड़वानी ले जाकर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बड़वानी में एसडीएम रहते महिला से किया रेप


अभय सिंह बराड़ी करीब एक महीने पहले ही उज्जैन डिप्टी कलेक्टर बने थे इससे पहले वो बड़वानी में एसडीएम थे। बड़वानी की ही रहने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ 29 अप्रैल को रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि एसडीएम रहते हुए अभय सिंह ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ कई बार रेप किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही अभय सिंह फरार हो गए थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें

lady doctor rape: जयपुर में भोपाल की लेडी डॉक्टर से रेप, आरोपी डॉक्टर ने दोस्त बनकर दिया धोखा



पुलिस से बचने मोबाइल किया स्विच ऑफ


बताया गया है कि फरार होने के बाद डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था जिससे की उनकी लोकेशन का पुलिस पता न लगा सके। बड़वानी महिला थाने की पुलिस उनकी तलाश में कई जिलों में छापे मारे लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार रात को साइबर टीम की मदद से बड़वानी पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को भोपाल से गिरफ्तार किया था। बता दें कि कि अभय सिंह खराड़ी कुछ साल पहले एसडीएम रहते वक्त अपनी पत्नी से विवाद को लेकर सुर्खियों में थे।
यह भी पढ़ें

parents killed son: बेटा कर रहा था ऐसी डिमांड की मां-पापा ने मार डाला, हैरान कर देने वाला मामला


Hindi News/ Ujjain / deputy collector arrest rape case: रेप केस में उज्जैन डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो