bell-icon-header
उज्जैन

ज्वेलर्स दुकान पर नथ खरीदने पहुंची माहिलाएं, 14 चेन के बॉक्स चुरा ले गई, मचा हंगामा

बड़नगर में हुई वारदात, संचालक को बॉक्स गायब मिले तो पता चला चेन चोरी गई

उज्जैनJan 15, 2024 / 02:15 pm

Astha Awasthi

jewelers shop.

उज्जैन। दो दिन पहले बड़नगर स्थित ज्वेलर्स दुकान पर नथ खरीदने पहुंची चार महिलाएं दुकानदार से नजर बचा 14 सोने की चेन से भरा बॉक्स चोरी कर ले गई। दूसरे दिन संचालक को बॉक्स गायब मिला तो उसने सीसीटीवी चेक किए जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

संचालक ने पुलिस को महिलाओं द्वारा की वारदात के फुटेज भी सौंपे हैं। जिसके आधार पर पुलिस महिलाओं की तलाश में जुटी है। बड़नगर पुलिस ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक निवासी हितेश काला की ज्वेलर्स शॉप है। यहां 11 जनवरी को चार महिलाएं नथ खरीदने पहुंची थी। चारों नथ पसंद नहीं आने के बाद वापस चली गई।

दूसरे दिन संचालक ने दुकान से 14 चेन का बॉक्स गायब देखा तो सीसीटीवी चेक किए। फूटेज में महिलाएं चेन का डब्बा छिपाते हुए दिख रही है। हितेश काला ने इस मामले में बड़नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी। पुलिस को आशंका है कि महिलाएं बदनावर के आसपास की हो सकती है। सीसीटीवी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

Hindi News / Ujjain / ज्वेलर्स दुकान पर नथ खरीदने पहुंची माहिलाएं, 14 चेन के बॉक्स चुरा ले गई, मचा हंगामा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.