scriptमहालक्ष्मी योजना : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 8 हजार 500 रुपए | Mahalaxmi Yojana: Women will get 8500 rupees every month | Patrika News
उज्जैन

महालक्ष्मी योजना : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 8 हजार 500 रुपए

घर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी चिंता कांग्रेस करेगी….घर की एक महिला को 8 हजार 500 रुपए के हिसाब से वर्ष में एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

उज्जैनMay 07, 2024 / 03:25 pm

Ashtha Awasthi

Mahalaxmi Yojana
उज्जैन। कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने घट्टिया विधानसभा में जनसंपर्क किया। ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश से उन्होंने जनसंपर्क प्रारंभ करते हुए 50 से ज्यादा गांव का दौरा किया। ग्राम हरनिया खेड़ी में उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आपके घर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी चिंता कांग्रेस करेगी। देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रत्येक घर की एक महिला को 8 हजार 500 रुपए के हिसाब से वर्ष में एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसानों की समस्या जानता हूं । कांग्रेस पार्टी ने पहले भी किसानों का कर्ज माफ किया था, केंद्र में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल ने कहा कि किसानों को फसल बीमा लेने के लिए सालों इंतजार करना पड़ता है लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही फसल बीमा की राशि तुरंत उनके खाते में डाली जाएगी।
खेती किसानी को जीएसटी से मुक्त किया जाएगा। जनसंपर्क में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, वीरसिंह राणा, संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह पंवार, गफार पटेल, नितिराज सिंह, महेश पटेल, साहिल देहलवी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने भी ये कहा था…..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिंड में कहा, मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत देशभर की गरीब महिलाओं को लखपति बनाएंगे। हर महीने उनके खाते में 8500 रुपए डाले जाएंगे। 6 महीने में 30 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।

Hindi News/ Ujjain / महालक्ष्मी योजना : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 8 हजार 500 रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो