bell-icon-header
उज्जैन

Lok Sabha Election 2024 : जीत के लिए नड्डा का विशेष अनुष्ठान, वीडियो में देखें बीजेपी अध्यक्ष की महाकाल पूजा

Lok Sabha Election 2024 : Mahakal puja of BJP president JP Nadda -बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन कर पूजा-पाठ की।

उज्जैनApr 03, 2024 / 05:48 pm

deepak deewan

नड्डा ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान कराया।

Lok Sabha Election 2024 : Mahakal puja of BJP president JP Nadda – लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ने अबकी पार, 400 पार का नारा दिया है। इस कामना की पूर्ति के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन कर पूजा-पाठ की। वे अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ थे। नड्डा ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान कराया।

 

 

जेपी नड्डा को महाकाल पर अगाध आस्था है, वे महाकाल के ऐसे भक्त हैं कि उनकी पूजा—अर्चना के लिए उज्जैन आने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां तक कि नड्डा कई बार परिवार के साथ भी महाकाल के दर्शन और पूजन करने के लिए उज्जैन आ चुके हैं। महाकाल मंदिर Mahakal Temple के पुजारी बताते हैं कि बुधवार को नड्डा दसवीं बार महाकाल के मंदिर में आए हैं।

बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए नड्डा इन दिनों एमपी के दौरे पर हैं। 3 अप्रैल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा JP Nadda का उज्जैन दौरा प्रस्तावित था। वे पूरे परिवार के साथ उज्जैन आए और महाकाल मंदिर जा पहुंचे। अपने परिवार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav के साथ जेपी नड्डा ने भगवान महाकाल के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए।

यह भी पढ़ें—कोर्ट की अवमानना पर फंसे शिवराज, वीडी शर्मा और भूपेंद्रसिंह, निकला वारंट

महाकालेश्वर मंदिर Mahakaleshwar Temple में नड्डा ने महाकाल की विधिवत पूजा की। उन्होंने यहां विशेष अनुष्ठान कराया। मंदिर के पुजारी राजेश गुरु ने बताया कि नड्डा ने परिवार सहित महाकाल की पंचामृत पूजा की। इसके बाद षोडशोपचार पूजा भी कराई। मनोकामना पूर्ति के लिए खास अनुष्ठान किया।

जेपी नड्डा और उनके परिजन महाकाल के भक्त हैं। वे इससे पहले भी कई बार महाकाल के दर्शन और पूजा के लिए यहां आ चुके हैं। मंदिर के पुजारी राम गुरु बताते हैं कि जेपी नड्डा और उनका परिवार इससे पहले यहां नौ बार आकर महाकाल की पूजा कर चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर महाकाल आएंगे– बुधवार को दसवीं बार पूजा अर्चना के बाद जल्द ही जेपी नड्डा ने यहां फिर आने की इच्छा जताई। नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर महाकाल आएंगे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Ujjain / Lok Sabha Election 2024 : जीत के लिए नड्डा का विशेष अनुष्ठान, वीडियो में देखें बीजेपी अध्यक्ष की महाकाल पूजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.