scriptRajasthan : 30 साल से अकेली रह रही विधवा को प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और 21 लाख हड़पे | Rajasthan Crime Rape Of Widow Woman Pretext Of Marriage And Grabbed Rs 21 Lakh In Cash And Jewelery | Patrika News
उदयपुर

Rajasthan : 30 साल से अकेली रह रही विधवा को प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और 21 लाख हड़पे

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से पांच माह तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया और महिला से 21 लाख रुपए नकद और जेवर भी हड़प लिए।

उदयपुरMay 08, 2024 / 10:00 am

Kirti Verma

Rajasthan Crime : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से पांच माह तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया और महिला से 21 लाख रुपए नकद और जेवर भी हड़प लिए। इस संबंध में अंबामाता थाने में मामला दर्ज हुआ ।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने 4 मई को कोर्ट में इस्तगासा पेश किया, इसमें बताया कि 30 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद से वह अकेली रहती है। इस दौरान गत वर्ष मार्च माह में हर्ष नगर निवासी गोविंद लाल से उसकी जान-पहचान हुई। वह उसके घर आने-जाने लगा। नवंबर में वह घर आया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें : त्यागपत्र मांगने से नाराज हुए सीएम भजनलाल, इस्तीफे नामंजूर, डॉक्टर पदों से बर्खास्त

इस बीच ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए हड़प लिए। गत 3 मार्च को आरोपी शादी का झांसा देकर महिला को शहर के निकट स्थित एक मंदिर में ले गया और फोटो खींच लिए। 12 मार्च को वह रजिस्ट्री ऑफिस ले गया। वहां उसके नाम पर दो स्टांप लेकर खुद के पास रख लिए। 6 अप्रेल को आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया और 15 तोला जेवर हड़प लिए। उसने अंबामाता थाना पुलिस और एसपी को रिपोर्ट दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Hindi News/ Udaipur / Rajasthan : 30 साल से अकेली रह रही विधवा को प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और 21 लाख हड़पे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो