scriptGanesh Chaturthi 2022 : इंडोनेशिया की अर्थवयवस्था पर जब संकट आया तो भगवान गणेश ने उसे संभाला | Ganesh Chaturthi 2022, Ganesh Chaturthi Special, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

Ganesh Chaturthi 2022 : इंडोनेशिया की अर्थवयवस्था पर जब संकट आया तो भगवान गणेश ने उसे संभाला

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पूजा जाता है। वे सभी के संकट दूर करते है और यही कारण है कि उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है।
 

उदयपुरAug 31, 2022 / 05:29 pm

madhulika singh

indonesia_currency.jpg
मधुलिका सिंह/ उदयपुर. भगवान गणेश को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पूजा जाता है। वे सभी के संकट दूर करते है और यही कारण है कि उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है। इंडोनेशिया जैसे देश ने भी भगवान गणेश को विघ्नहर्ता मानकर अपनी मुद्रा पर उन्हें स्थान दिया है। दरअसल, इंडोनेशिया की मुद्रा रूपियाह है और यहां 20 हजार रुपए के नोट पर गणपति की मूर्ति अंकित है। मान्यता है कि इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था पर जब संकट आया तो भगवान गणेश ने उसे संभाला और अर्थव्यवस्था सही हो गई।
मंदी के दौर से निकाला विघ्नहर्ता ने

लेकसिटी के कॉइन और करेंसी संग्रहकर्ता महेंद्र शर्मा के संग्रह में इंडोनेशिया का ये नोट है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 में कई एशियाई देशों में मंदी का दौर आया था, इसी दौरान इंडोनेशिया में भी आर्थिक मंदी आई थी। कुछ लोगों की सलाह पर रूपियाह पर भगवान गणेशजी की तस्वीर अंकित की गई। यह नोट इंडोनेशियाई सरकार ने 1998 में जारी किया था। 1999 में अर्थव्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखा गया था और अर्थव्यवस्था दोबारा पटरी पर आ गई। इस नोट पर एक तरफ इंडोनेशिया के शिक्षा मंत्री की फोटो है, जिनका नाम हजर देवान्त्रा है और वहीं दूसरी ओर भगवान गणेशजी का चित्र अंकित है। नोट के पीछे विद्यालय का फोटो अंकित है । इंडोनेशिया में 88 प्रतिशत मुस्लिम और 3 प्रतिशत हिन्दू हैं। लेकिन वहां के लोगों का मानना है कि बिना भगवान गणेश के वहां की अर्थव्यवस्था सुधर नहीं सकती थी। भगवान गणेश का चित्र अंकित करने के बाद ही इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था सुधरी। लेकिन, वर्ष 2008 में इसे बंद कर दिया गया।
mahendra_sharma.jpg

Hindi News/ Udaipur / Ganesh Chaturthi 2022 : इंडोनेशिया की अर्थवयवस्था पर जब संकट आया तो भगवान गणेश ने उसे संभाला

ट्रेंडिंग वीडियो