bell-icon-header
TV न्यूज

सुम्बुल तौकीर उर्फ काव्या ने मिश्कत वर्मा को किया प्रपोज, वैलेंटाइन डे पर फिल्मी अंदाज में दिया तोहफा

सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer) उर्फ काव्या ने मिश्कत वर्मा (Mishkat Varma) को वैलेंटाइन डे(Valentine’s Day) पर प्रपोज (Propose) किया है। दोनों काव्या: एक जज़्बा टीवी सीरियल (TV Serial) में एक साथ काम कर रहे हैं।

Feb 14, 2024 / 08:46 am

Kirti Soni

सुंबुल तौकीर का नया शो काव्या: एक जज़्बा एक अनूठी कहानी के साथ दिल जीत रहा है। ये शो इतना सक्सेसफुल हो रहा है। इस शो में सुम्बुल और मिश्कत उर्फ काव्या और अधिराज की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। सुंबुल तौकीर ने बिग बॉस 16 से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वेलेंटाइन डे में मौके पर टीवी एक्ट्रेस ने अपने को एक्टर मिश्कत वर्मा को प्रपोज किया है।

Zoom मीडिया को दिए इंटरव्यू में सुम्बुल तौकीर खान और मिश्कत वर्मा ने वेलेंटाइन डे के महत्व के बारे में बात की है। मिश्कत वर्मा ने बताया कि भले ही आपके लिए ये दिन मायने रहे या ना रखे, लेकिन सामने वाले के लिए (गर्ल फ्रेंड या बॉय फ्रेंड) के लिए ये दिन इम्पोर्टेन्ट है तो उसे स्पेशल बनाने की कोशिश करना चाहिए।
यह भी पढ़ें

‘बोल्ड केयर’ एड ने उड़ाया TV इंडस्ट्री का भद्दा मजाक, रणवीर- जॉनी सिन्स पर भड़की रश्मि देसाई

वही सुम्बुल ने बताया कि ‘मेरे लिए ये दिन कोई मायने नहीं रखता है, लेकिन जिनके लिए रखता है उन लोगों को इसे स्पेशल बनाना चाहिए। आज कल के जो Gen Z वर्ड्स है (सीचुएशनशिप) आदि से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद सुम्बुल और मिश्कत ने प्यारे और फिल्मी अंदाज में गुलाब के फूल और हार्ट वाले गुब्बारे देकर एक-दूसरे को प्रपोज किया। इसके बाद हार्ट वाले गुबारों पर मैसेज लिखकर प्यार दिया। फैंस को लाइफ और सपोर्ट बताया।

Hindi News / Entertainment / TV News / सुम्बुल तौकीर उर्फ काव्या ने मिश्कत वर्मा को किया प्रपोज, वैलेंटाइन डे पर फिल्मी अंदाज में दिया तोहफा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.