दूरदर्शन पर आने वाले इस शो से लोगों ने दिल का रिश्ता बना लिया। जुड़ाव ऐसा था कि लोग एक साथ इकठ्ठा होकर इस सीरियल को देखते थे। किरदारों को लोगों ने इतना पसंद किया कि वो उन्हें स्क्रीन पर देखकर हाथ जोड़ लेते थे। अब जबकि रामायण एक बार फिर दूरदर्शन पर आने वाला है तो देखना ये है कि इस बार रामायण साल 2020 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं?
लॉकडाउन में ‘रामायण’ ने बनाया था ये रिकॉर्ड
जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस का भयंकर प्रकोप चल रहा था तो उस वक्त ‘रामायण’ को लोगों के लिए 33 साल बाद 28 मार्च को दोबारा टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। इतने सालों बाद भी शो को दर्शकों का उतना ही प्यार मिला जो साल 1987 में मिला था। खास बात तो ये रही कि लॉकडाउन के समय में ‘रामायण’ दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था।
आपको बता दें कि रामायण 5 फरवरी से शाम 6 बजे और रिपीट टेलीकास्ट कर रात 12 बजे दिखाया जाएगा।
रामायण के नाम है ये रिकॉर्ड
लॉकडाउन में ऑनएयर होने वाले अन्य सभी टीवी शोज के रिकॉर्ड रामायण’ ने तोड़ दिए थे। ‘रामायण’ को लॉकडाउन में दोबारा टेलीकास्ट करने पर 16 अप्रैल तक इस शो को 77 मिलियन से ज्यादा व्यूवरशिप मिली थी जिसकी जानकारी डीडी नेशनल ने अपने एक्स अकाउंट (Twitter) पर शेयर की। देखिए ये ट्वीट: